विश्व तंबाखू दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन, भंवरताल जबलपुर द्वारा नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ जागरूकता यात्रा निकाली गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ निकली जागरूकता यात्रा

जबलपुर। विश्व तंबाखू दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन, भंवरताल जबलपुर द्वारा नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एवं युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बी के भूमि बहन एवं बी के कविता बहन ने की। वहीं मंच संचालन बी के वर्षा बहन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित डॉ. एस. के. पांडे, डॉ. पुष्पा पांडे एवं डॉ. ठाकुर जी,डॉ . लखन ने नशा मुक्त समाज की आवश्यकता और यात्रा के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, इसलिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

जागरूकता यात्रा में संस्था के सभी सदस्य, भाई-बहन एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर निकले प्रतिभागियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन समाज को स्वस्थ, सकारात्मक और नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

— MBNEWS7

ये भी पढ़ें 

जबलपुर मे 30 मई 2026 को भंवर ताल मे आयोजित हुई थैलीसीमिया जागरुकता पर मैराथन …नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज जी ,जन प्रतिनिधि श्री कमलेश अग्रवाल जी ,डॉ पुष्प राज पटेल जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने बनाने कार्यक्रम के सूत्रधार विकास शुक्ला जी …see more www.mbnews7.in

थैलीसीमिया जन जागरुकता मैराथन कार्यक्रम

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है