कतिया समाज निस्वार्थ सेवा समिति का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, शोक संतप्त परिवारों को गुप्त आर्थिक सहायता देने की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भूरा भगत धाम ग्वारीघाट में हुआ आयोजन, अध्यक्ष एड. प्रतीक पठारिया ने कहा – सच्ची सेवा वही है जो बिना दिखावे के संकट में काम आए

जबलपुर। कतिया समाज निस्वार्थ सेवा समिति (पंजी. क्र. 25152) द्वारा भूरा भगत धाम, ग्वारीघाट में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शंकर भोलेनाथ एवं संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह में समिति के अध्यक्ष एड. श्री प्रतीक पठारिया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि समाज के किसी भी परिवार में सदस्य की दुखद मृत्यु होने पर समिति द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार के आत्मसम्मान की रक्षा हेतु इस सहयोग को पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और किसी भी सोशल मीडिया ग्रुप में इसका प्रचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा – _”सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी दिखावे के संकट की घड़ी में अपनों के काम आए। हमारी समिति सुख के साथ-साथ दुख की घड़ी में भी हर परिवार के साथ खड़ी रहेगी।”_

उपस्थित सदस्यों ने इस संवेदनशील निर्णय की सराहना की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

*समारोह में उपस्थित प्रमुख सदस्य -*
अध्यक्ष एड. प्रतीक पठारिया, उपाध्यक्ष गजराज सिंह ब्रह्मवंशी, सचिव वीरेंद्र बेलवंशी, कार्यालय सचिव कुंजबिहारी सोनगोतिया, सह सचिव सुनील कुमार ब्रह्मवंशी, मातृशक्ति सोनम पठारिया, चंदा नायक, सुषमा शिव, डॉ. दीपा शिव (दुबई), पूनम गढ़वाल, एड. अनिल नागवंशी, विक्रम नागवंशी, वरिष्ठ सदस्य दीपचंद भन्नारे, लखन लाल अम्रवंशी, नोखे लाल नागवंशी, चंद्रिका ब्रह्मवंशी, डॉ. राकेश वांगेंद्र, भानू प्रताप सिगोतिया, श्रीकांत गढ़वाल, सुन्दर लाल नागवंशी, कामता डोंगरे, नन्हे सदस्य प्रतिष्ठा एवं तवीश पठारिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Mbnews 7 

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें