हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले बोले अक्षय कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द होगा Zee Cinema पर, एक्टर ने बताया क्यों खास है ये हॉरर कॉमेडी

 

*Jabalpur:* बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म *’भूत बंगला’* को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की तैयारी के बीच अक्षय ने फिल्म, फैंटेसी और हॉरर-कॉमेडी के मेल पर खुलकर बात की।

 

फैंटेसी में भी वजह जरूरी है – अक्षय

 

अक्षय कुमार ने कहा, “मेरा मानना है कि हर चीज के पीछे कोई न कोई वजह होनी चाहिए, फिर चाहे वो फैंटेसी की दुनिया ही क्यों न हो। जब आप कोई कॉमिक बुक पढ़ते हैं, तो उसमें भी हर किरदार की ताकत के पीछे कोई वजह होती है। जब आप असाधारण किरदारों और काल्पनिक हालात की बात करते हैं, तब भी उनके पीछे की वजह बताना जरूरी है, इससे दर्शक आपकी बनाई दुनिया से जुड़ पाते हैं।”

 

हॉरर-कॉमेडी क्यों करती है ईइंटरटेनमेंट …

फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है। जब आप कोई डरावना सीन देखते हैं, तो तनाव में रहते हैं, तभी अचानक कोई मजेदार पल आ जाता है और सारा तनाव खत्म हो जाता है। ‘भूत बंगला’ में भी यही कोशिश है कि दर्शक एक पल डरें और अगले ही पल हँसने लगें। अब जब फिल्म का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर हो रहा है, तो पूरा परिवार घर बैठे इस मस्ती का मजा ले सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कॉमेडी जबरदस्ती नहीं लाई जा सकती, वो हालात से अपने आप निकलनी चाहिए। कई बार चेहरे का एक हावभाव लंबे डायलॉग से ज्यादा हंसा देता है।

बता दें कि ‘भूत बंगला’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही Zee Cinema पर होने वाला है।

Mbnews7

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें