ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सलमान खान की सिकंदर का जबरदस्त बज देखने को मिला। लंबे इंतजार के बाद 30 मार्च यानी रविवार के दिन सिकंदर रिलीज हुई। ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज होने का फायदा सलमान की फिल्म को मिलना चाहिए था, लेकिन लेटेस्ट फिल्म के मामले में यह होता नजर नहीं आया।
सलमान खान इकलौते ऐसे अभिनेता है, जिनकी फिल्म का पहला शो हाउसफुल जरूर होता है। फिर फिल्म की कहानी अच्छी हो या नहीं। सिकंदर एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही थी, लेकिन ओपनिंग ज्यादा बेहतर साबित नहीं हुई। आइए जानते हैं कि दो दिनों के अंदर सिकंदर की झोली में कितने करोड़ एकत्रित हो गए हैं।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान ने सिकंदर में दमदार डायलॉग और एक्शन अवतार दिखाने में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन दर्शकों को उनके अभिनय में पहले वाली बात नजर नहीं आई। डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्शन में ज्यादा मजा फिल्म देखने वालों को नहीं आया। खैर, सलमान ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पहले ही कह चुके हैं कि उनकी फिल्म के लिए 200 करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं है।
Direct DD l – आशुतोष
Author: Mb News 7
Founder










