अमावस पर यहां लगता है ‘भूतों का मेला’, नजारा देख रूह कांप जाएगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhutadi Amavasya : आज शनिश्चरी भूतड़ी अमावस्या है। जिसे लेकर मध्यप्रदेश  के  सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले बुधनी में मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी घाटों पर स्नान के लिए सुबह से ही लोगों की कतारें लग गईं। वहीं, बुधनी का प्रसिद्ध नर्मदा घाट आबलीघाट पर पिछले तीन दिनों से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते आज लाखों की संख्या में भक्तों ने पवित्र नर्मदा के जल में आस्था की डुबकी लगाई है।
खास बात ये है कि इस घाट पर रात के समय भूतों का मेला भी लगता है, जिसकी विशेष मान्यता भी है। यहां नवरात्रि से पहले जिन लोगों के शरीर में देवी-देवता आते हैं, उन्हें अमावस्या से पहली वाली रात को ही इस घाट पर आकर पूजा अर्चना करनी होती है। इसके साथ ही बहारी बाधा से पीड़ित लोग भी यहां पहुंचते हैं।
Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है