एमपी में सरपंच-सचिव हजम कर गए 1.78 लाख की मिठाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

एमपी में सरपंच-सचिव हजम कर गए 1.78 लाख की मिठाई

🌀 छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय… से 11 किमी दूर ग्राम पंचायत गांगीवाड़ा में हुए 43.67 लाख घोटाले में नित नए तथ्य उजागर हो रहे हैं। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि 1.78 लाख रुपए की मिठाइयां सरपंच और सचिव ने हजम की है।

लगातार बिलों के भुगतान

जनपद की तीन सदस्यीय जांच दल ने जांच में पाया कि आम तौर पर मिठाइयों की जरूरत पंचायत को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर पड़ती है, लेकिन सरपंच और सचिव ने ये बिल मनमर्जी से कभी भी निकाले। पंचायत में आय-व्यय की जानकारी कभी नहीं दी। इसका अनुमोदन भी नहीं कराया गया। रिकॉर्ड में उल्लेख मिलता है कि वर्ष 2022-23 में मिष्ठान और नाश्ता के नाम पर 1.78 लाख रुपए एवं वर्ष 2024-25 में 42903 रुपए का भुगतान किया गया।

Reported By – अखिलेश नागवंशी (छिंदवाड़ा) 

@madhyabharatnews7

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें