पुष्पा 2: द रूल’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पर सुकुमार के साथ खास चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुष्पा 2: द रूल’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पर सुकुमार के साथ खास चर्चा

सुकुमार ने कहा, “दर्शक ही हमारे लिए सबसे जरूरी हैं, और हमारी पूरी टीम इसी सोच के साथ काम करती है। इसलिए सबने एक ही मकसद को ध्यान में रखते हुए मेहनत की। हम एक दिन का काम दो दिन में करते थे, और जो एक्स्ट्रा दिन होता था, वह सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए होता था।”

फिल्म का म्यूज़िक और डांस

सुकुमार ने कहा, “म्यूज़िक और डांस ‘पुष्पा 2: द रूल’ की आत्मा का हिस्सा हैं। इन्हें इस तरह से गढ़ा गया है कि पुष्पा की दुनिया के सच्चे जज़्बात और जोश को दर्शाया जा सके। हर गाना कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है।”

अल्लू अर्जुन के साथ रिश्ता

सुकुमार ने कहा, “मैंने अल्लू अर्जुन को एक इंसान और कलाकार, दोनों रूपों में निखरते हुए देखा है। हमारे बीच जो रिश्ता है, वह क्रिएटिव एनर्जी के आदान-प्रदान पर टिका है।”

वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

सुकुमार ने कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूँ कि अब ‘पुष्पा 2’ ज़ी सिनेमा के जरिए देशभर के घरों तक पहुँचेगी। मैं चाहता हूँ कि लोग अपने परिवार के साथ बैठकर इस सफर को फिर से महसूस करें, एक बार फिर से इस फिल्म के रोमांच, भावना और कहानी को जीएँ और अपने घर पर सुकून से बैठकर इसका पूरा मज़ा लें।”

ज़ी सिनेमा zee cinema पर प्रीमियर

पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 मई, शनिवार को शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर होगा। तो तैयार हो जाइए, अपनों को साथ बैठाइए और देखिए ‘पुष्पा 2: द रूल’ का धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर।

 

Ranu Bairagi – @Mbnews7 @madhyabharatnews7

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें