खेती में किये गये नवाचारों को अन्य किसानों के साथ साझा किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ*

नरसिंहपुर में गुरुवार को “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने तीन कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विज्ञान केंद्र नरसिंहपुर में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

 

*किसानों को जागरूक करने के लिए रथों का आगमन*

अभियान के पहले दिन जिले की तीन विकासखंडों की 9 ग्राम पंचायतों में दल पहुंचा। रथ के साथ चल रहे दलों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों, आगामी खरीफ की तैयारी और नरवाई प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया और उन्हें जागरूक किया गया।

*कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास*

कृषि के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ किसानों द्वारा अपनी खेती में किये गये नवाचारों को अन्य किसानों के साथ साझा किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड, डीएपी के विकल्प और अन्य महत्वपूर्ण कृषि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

*जिला प्रशासन और कृषि विभाग की अपील*

जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। यह पहल नरसिंहपुर में कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकियों के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RK पटेल – नरसिंहपुर

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें