*नरसिंहपुर-सींगरी नदी के पुनरुद्धार की पहल*
मध्य भारत न्यूज़-7, नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश शासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में, मणिनगेंद्र सिंह फाउंडेशन ने नरसिंहपुर जिले की प्राचीन सिंगरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
*५ किलोमीटर तक साफ-सफाई*
फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटेल ने बताया कि सिंगरी नदी के उद्गम स्थल से ५ किलोमीटर तक साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नदी से अतिक्रमण हटाए जाएंगे और नदी की चौड़ाई ५० फीट तक बढ़ाई जाएगी।
*कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति*
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी शामिल होंगे। उनके मार्गदर्शन में इस पहल को और अधिक गति मिलेगी।
जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह पहल न केवल सिंगरी नदी के पुनरुद्धार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी एक सकारात्मक संदेश देती है। मणिनगेंद्र सिंह फाउंडेशन और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयासों से इस क्षेत्र में जल संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
रामकृष्ण पटेल
Beuro Narsinghpur
#mbn7 #mbnews7
Author: Mb News 7
Founder










