चलती ट्रेन से गायब हुए सेंट्रल मिनिस्टर दमोह जबलपुर से दिल्ली तक खलबली मची 3 घण्टे बाद 162 क्रम दूर दूसरी ट्रेन मे मिले हाथ पैर में चोट के निशान मिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर – दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर जबलपुर आ रहे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ट्रेन से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। शनिवार रात हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई ट्रेन में वे आखिरी बार देखे गए। रविवार सुबह दमोह में उनकी बर्थ खाली मिली। खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। करीब 3 घंटे तक ट्रेन-ट्रैक पर सर्च के बाद वे 162 किमी दूर सिहोरा स्टेशन पर (जबलपुर) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी3 की बर्थ 57 पर मिले। उनके हाथ-पैर पर चोट के निशान थे।

सूत्रों के अनुसार, सुबह 3:45 बजे मंत्री दमोह स्टेशन पर उतरे। तभी उनका शुगर लो हो गया और ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में चढ़ते समय मंत्री का पैर फिसला और उन्हें चोट आई। इसी दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति आई तो मंत्री उसी में बैठ गए। उनका स्टाफ तलाश में जुट गया। पीए ने बताया कि मंत्री हरदुआ से लापता हुए। बाद में पता चला कि यहां ट्रेन रुकी ही नहीं। सुबह 6:55 बजे मंत्री सिहोरा स्टेशन पर मिले। प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर लाया गया। पूरे घटनाक्रम पर मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, रेलवे के सीनियर डीएसीएम डॉ. मधुर वर्मा व सिहोरा में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब बोले- सूचना मिलते ही स्टाफ को अलर्ट किया गया। जबलपुर पहुंचते ही मंत्री को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई। उरांव ओडिशा के सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं।

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें