केंद्रीय विद्यालय आई.आई.टी. इंदौर में मानक क्लब के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आई.आई.टी. इंदौर में भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल के मार्गदर्शन में मानक क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
    सिमरोल, केंद्रीय विद्यालय आई.आई.टी. इंदौर में मानक क्लब के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, मानकीकरण तथा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलम मालवीय ने क्लब के सदस्यों को उत्साहवर्धन करते हुए संबोधित किया। उन्होंने मानकों की उपयोगिता और गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने की प्रेरणा दी। श्रीमती मालवीय ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी और मानकों के प्रति जागरूक रहकर गुणवत्ता युक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मानक क्लब की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और सीखने हेतु प्रेरित किया।
    स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर श्री प्रमोद कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो के इतिहास, मानक निर्धारण, मानक प्रमाणीकरण तथा अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय मानक ब्यूरो देश में उपभोक्ताओं की सुरक्षा और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है।
    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा शिवांशी लक्ष्मी ने प्रथम,श्रियांश मंडल द्वितीय, नैंसी कुशवाह तृतीय तथा शर्मदा कोरिमिल्ली चतुर्थ स्थान पर रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं क्रमशः 1000,750,500,250 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को गुणवत्ता, मानक और उपभोक्ता हितों के प्रति एक नई दृष्टि प्रदान की।
    कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्रीमती नीलम मालवीय, मेंटर प्रमोद कुमार मिश्रा, शिक्षक श्री धीरज व्यास एवं श्रीमती पल्लवी सिंह उपस्थित रहे l
Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें