उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिणाम : संस्कार पब्लिक स्कूल करकबेल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय……………

करकबेल क्षेत्र की शिक्षा जगत में अपनी शिक्षा नीतियों से ज्ञान रुपी अलख जगाने वाली सबसे प्रतिष्ठित संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल करकबेल का विगत दिवस परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे प्रथम स्थान पर क्रमशःकक्षा नर्सरी से कु.अवनी प्रजापति[95.6%], केजी वन से कु. देवांशी साहू [96%] , केजी टू से कु. मानवी चौधरी [97.6%],पहली से कु. अनन्या नेमा[95.2%],दूसरी से कु. नम्रता लोधी[98.75%], तीसरी से कु. आशीर्वा नेमा [97.75%], चौथी से सूर्यांश मेहरा[94.75%] छटवी से सम्पूर्ण शाला परिवार से एक मात्र बालक तरुण महोबिया[95.3%] सातवीं से कु. स्वाती लोधी[93%] रहीं| वही मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 5वीं एवं 8वीं की परिक्षा में भी कक्षा पांचवी में कुमारी आशिका लोधी [91.25%] एवं कुमारी विधि लोधी [88.33%] के साथ कक्षा में प्रथम रही | शाळा परिवार द्वारा सभी होनहार प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मान किया गया | इस शुभ अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्री आदित्य पटेल शिक्षक सचिन पटेल , नरेन्द्र पटेल , योगेन्द्र पटेल , सिद्धार्थ पटेल ,देववती पटेल , सरस्वती लोधी , सोनू लोधी , दीपा जाटव, सरस्वति चौधरी , प्रतिक्षा साहू एवं पालकों में श्री धनीराम गुमास्ता ,लखन पटेल,गोविन्द नेमा ,अमित पटेल,सुरेन्द्र पटेल,सुबोध पटेल ,संजय पटेल, आशीष जैन ,ओमप्रकाश चौधरी आदि लोगों की उपस्थिति सराहनीय रहे| सभी पालकों द्वारा परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर हुयी |अंत में शाला के प्रधान पाठक द्वारा छात्र – छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देकर प्रयासों को निरंतर जारी रखने की बात कहकर कार्यक्रम का समापन किया |

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें