एलएनसीटी कॉलेज आफ आर्ट्स कमर्स एंड साइंस मैं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह उत्कर्ष एक नए अध्याय की शुरुआत का आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को एलएनसीटी कॉलेज आफ आर्ट्स कमर्स एंड साइंस मैं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह उत्कर्ष एक नए अध्याय की शुरुआत का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक श्री सिद्धार्थ राय प्राचार्य डॉक्टर साधना श्रीवास्तव श्री उज्जवल चौकसे डॉ रितेश राय डॉ रामचंद्र चौरसिया श्री राजेंद्र पाठक डॉ रीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।

तदुपरांत सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई एवं सभी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया विद्यार्थियों के लिए विविध खेल आयोजित किए गए एवं प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया रंगारंग कार्यक्रम उपरांत सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किया ।


कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल रोहित पटेल वी मिस फेयरवेल कामिनी लड़िया रही कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र सेन कमलेश अशरफ विशाल पुष्पराज शिवम प्राची आशी साधना मुस्कान मीना का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अजय नारायण पटेल ने किया।

रामकृष्ण पटेल

ब्यूरो रिपोर्ट – नरसिंहपुर

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें