महिलाओं के कपड़े पहनकर वाहन रोकने वाले 3 युवकों पर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं के कपड़े पहनकर वाहन रोकने वाले 3 युवकों पर कार्रवाई

छिंदवाड़ा। इमलीखेड़ा इलाके में इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर सड़क पर वाहन रोकने और वाहन चालकों को परेशान करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुशल महोरे, अंकित महोरे और साहिल महोरे रील बनाकर सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए इमलीखेड़ा चौक पर इस तरह की हरकतें कर रहे थे।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के अनुसार, तीनों युवकों की गतिविधियों को लेकर पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर युवकों का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो और शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

Www.mbnews7.in

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है