‘सोने के सौदागर’ का ₹15 लाख करोड़ का महाघोटाला! गैराज से बना गोल्ड किंग निकला महाफ्रॉड, SEBI ने खोली पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोने के सौदागर’ का ₹15 लाख करोड़ का महाघोटाला! गैराज से बना गोल्ड किंग निकला महाफ्रॉड, SEBI ने खोली पोल

Rajesh Exports पर 99.8% फर्जी कमाई दिखाने का आरोप, 109 पन्नों की SEBI रिपोर्ट में खुलासा – विदेशी रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही ₹15.15 लाख करोड़ की इनकम

बेंगलुरु, Mbnews7।  कल तक जिसे पूरा देश ‘गोल्ड किंग’ समझ रहा था, आज SEBI की एक रिपोर्ट ने उसे ‘महाफ्रॉड’ बना दिया। बेंगलुरु की दिग्गज गोल्ड रिफाइनिंग कंपनी *Rajesh Exports* पर मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ₹15.15 लाख करोड़ के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

3 जून को जारी अपनी 109 पन्नों की अंतरिम रिपोर्ट में SEBI ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच कंसोलिडेटेड इनकम तो ₹15.15 लाख करोड़ दिखाई, लेकिन जांच में उसकी *99.80% आमदनी का कोई वेरिफिकेशन नहीं मिला*।

SEBI ने क्या लगाए 3 बड़े आरोप?

1. कागजों पर करोड़ों, हकीकत में सवाल:  कंपनी ने जो इनकम दिखाई, वह उसकी विदेशी इकाइयों के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती।
2. *गोल्ड रिफाइनिंग फीस में हेरफेर: रिफाइनिंग और प्रोसेसिंग से मिलने वाली फीस के आंकड़ों पर भी गड़बड़ी के आरोप।
3. *सत्यापन नहीं हो सका: कंपनी की 99.8% इनकम ऐसे आंकड़ों पर आधारित है जिसे जांच में वेरीफाई ही नहीं किया जा सका।

SEBI ने साफ कहा – “कागजातों पर सब शानदार दिखाया गया है, लेकिन हकीकत अलग है।”

कौन हैं Rajesh Exports के मालिक राजेश मेहता? गैराज से ₹2516 करोड़ तक का सफर

20 जून 1964 को बेंगलुरु में जन्मे राजेश मेहता ने 1980 के दशक में पिता के ज्वैलरी बिजनेस से शुरुआत की थी। बड़े भाई से *1200 रुपये उधार लेकर* उन्होंने Rajesh Exports की नींव रखी।

शुरुआत में चेन्नई से ज्वैलरी खरीदकर राजकोट में बेचते थे। फिर ब्रिटेन, दुबई, ओमान, कुवैत, अमेरिका और यूरोप तक एक्सपोर्ट शुरू कर दिया।

कंपनी के बड़े माइलस्टोन:
– *1995:* IPO के जरिए शेयर बाजार में एंट्री
– *2015:* 400 मिलियन डॉलर में स्विस रिफाइनरी *Valcambi* खरीदी
– *2019:* Forbes ने नेटवर्थ *1.57 अरब डॉलर* आंकी
– *मार्च 2026:* कंपनी का रेवेन्यू *₹2516 करोड़* पहुंचा

भारत के अलावा स्विट्जरलैंड और दुबई में फैक्ट्री लगाकर कंपनी देश की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग फर्म बन गई थी।

क्या करती है Rajesh Exports?
बेंगलुरु बेस्ड यह कंपनी गोल्ड रिफाइनिंग, जूलरी मैन्युफैक्चरिंग और मेटल्स की रिफाइनिंग करती है। रिफाइन की गई जूलरी को दुनिया भर में एक्सपोर्ट किया जाता है।

*अब आगे क्या?
SEBI के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट की आशंका है। निवेशकों में हड़कंप मच गया है। सवाल ये है कि क्या एक गैराज से शुरू हुआ ‘गोल्ड साम्राज्य’ अब कानून के शिकंजे में ढह जाएगा?

*Mbnews7 लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। SEBI की फाइनल रिपोर्ट और कंपनी का पक्ष आते ही आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।*

रिपोर्ट: Mbnews7 बिजनेस डेस्क
*www.mbnews7.in*

Visit करते ही आपको मिलेगी आज की ताजा खबरें ..

आपका फीडबैक हमारी पूंजी है अवश्य दीजिए

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें