पिपरिया तहसील जिला नर्मदापुरम के माननीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी जी को विधानसभा किसान विकास समिति का सभापति (अध्यक्ष) बनाया गया 5 अप्रेल 2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला नर्मदापुरम तहसील पिपरिया के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी जी को विधानसभा किसान विकास समिति का अध्यक्ष (सभापति) बनाया गया… इससे स्थानीय जनता मे और सामाजिक संस्थाओं मे खुशी की लहर फैली

 

पिपरिया, नर्मदापुरम l पिपरिया तहसील से निरन्तर 4 पंच वर्षीय विधानसभा के विजयी विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी जी को 5 अप्रेल 2026 मे भोपाल मे उनकी कर्मठ कार्यशैली और सेवाओं को देखते हुए उन्हें किसान विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया l उन्हें स्थानीय समाज, संस्थाओं और व्यक्ति विशेष द्वारा निरंतर बधाइयाँ और संदेश प्राप्त हो रहे हैं l

           इसी क्रम मे  मध्य भारत न्यूज 7 की टीम से न्यूज पोर्टल के विधिक सलाहकार श्री जितेन्द्र सिंह पठारिया (अधिवक्ता) एवं चैनल के फाउन्डर श्री कामेश सूर्यवंशी ( कतिया समाज युवा ब्रिगेड संस्थापक) द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गयी ll

विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी जी एवं बधाईकर्ता श्री कामेश सूर्यवंशी फाउन्डर Mbnews7, अधिवक्ता श्री जितेन्द्र सिंह पठारिया

Www.mbnews7.in

RRepoter – Rohit kumar

Monika Gupta
Author: Monika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें