महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।
जुन्नारदेव l महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर एवं मेला स्थल पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजायमान रहा।
🔹 प्रशासन की सतर्क निगरानी:
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कामिनी ठाकुर एवं तहसीलदार राजेन्द्र टेकाम द्वारा मेले की समस्त व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया गया। सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
🔹 भंडारे का आयोजन:
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
🎉 भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकली
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल सेवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
🔹 पुलिस विभाग की मुस्तैदी:
थाना प्रभारी जे.मसराम के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे के नेतृत्व में पुलिस बल प्रातः से ही सक्रिय एवं सतर्क रहा।
Author: Mb News 7
Founder










