शादीशुदा कॉन्स्टेबल महिला मित्र को लाया शॉपिंग कराने, उसके परिजनों ने सड़क पर ही धो दिया

भीड़ मे युवक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jabalpur News: जबलपुर में सिविक सेंटर के पास एक कॉन्स्टेबल की सरेराह पिटाई हुई है।

आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद कॉन्स्टेबल का किसी और महिला के साथ चक्कर चल रहा था। उसके परिजनों ने मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जबलपुर: सिविक सेंटर क्षेत्र में वर्दी पहने एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कॉन्स्टेबल पर विवाहिता और दो बच्चों का बाप होने के बावजूद भी दूसरी लड़कियों से प्रेम-संबंध और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। चार-पांच युवकों ने सड़क पर रोककर कॉन्स्टेबल की पिटाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक दोनों में से किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
दूसरी महिला के साथ गया था खरीदारी करने                सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि आरक्षक कोर्ट मुंशी के पद पर पदस्थ था। कोर्ट में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ वह खरीदारी करने सिविक सेंटर गया था। इस दौरान महिला के परिजन पहुंच गये और विवाद प्रारंभ हो गया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं और बयान में महिला के साथ छेड़छाड़ जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
सरेराह कर दी पिटाई
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सिविक सेंटर क्षेत्र में स्कूटी में सवार पुलिस आरक्षक को चार-पांच युवक जमकर पीट रहे है। मारपीट करने वाले युवक आरोप लगा रहे हैं कि विवाहित और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद भी पुलिस आरक्षक के संबंध अन्य लड़कियों से हैं। इसके अलावा वह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी करता है। मारपीट करने वाले युवक कहते हैं कि इसे अपनी वर्दी का घमंड है। यह अकेला पुलिस वाला नहीं है, इसके पिता भी टीआई है।
जमा हो गई पिटाई
मार खा रहे कॉन्स्टेबल वर्दी में था। सरेराह सड़क पर पिटाई होते देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग तमाशबीन बने रहे। साथ ही उसका वीडियो बनाते रहे हैं। सूचना मिलने पर ओमती पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। साथ ही भीड़ को वहां से हटाया है। अभी तक दोनों पक्षों ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

Www.mbnews7.in आपके स्थानीय खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क डायरेक्ट Whstapp पर संपर्क 9691160601 l

मध्य प्रदेश के सभी जिला तहसील स्तर पर whatsapp प्रभारी की नियुक्ति की जा रही volientar स्तर पर जिन्हें 120 दिनों मे परफॉर्म आधार पर स्थायी मानदेय के साथ नियुक्त और प्रमोशन दिया जाएगा l

पत्रकार या संवाददाता के रूप मे और आगे भी कॅरिअर की असीम संभावना l

7999161567 

Www.mbnews7.in

▶️ @MADHYABHARATNEWS7 पर हमे subscribe करिए

 

 

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें