जबलपुर में नशे के खिलाफ आध्यात्मिक जागरूकता अभियान की जोरदार शुरुआत: माउंट आबू से डॉ. बनारसी साह ने युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर में नशे के खिलाफ आध्यात्मिक जागरूकता अभियान की जोरदार शुरुआत: माउंट आबू से डॉ. बनारसी साह ने युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया

 

जबलपुर, 5 जनवरी 2026 (एमबी न्यूज 7): – नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग में जबलपुर भी कूद पड़ा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू के नेतृत्व में भारत सरकार समर्थित ‘नशा मुक्त महाअभियान’ की शुरुआत हो गई है। धन्वन्तरि नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 400 से अधिक नशा त्यागने वालों का सम्मान किया गया। प्रमुख ब्रह्माकुमारी भावना दीदी की अध्यक्षता में चला यह कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

 माउंट आबू मेडिकल विंग के सेक्रेटरी डॉ. बनारसी साह का प्रमुख संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माउंट आबू से आए डॉ. बनारसी साह ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा, “हम आध्यात्मिक सहयोग से युवाओं को नशे की लत से मुक्त करेंगे। स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क कर नशे में फंसे युवाओं की पहचान की जाएगी। फिर उनसे मिलकर धर्म, आत्मा विकास और ध्यान सिखाया जाएगा। शरीर को धर्म से जोड़कर स्वस्थ जीवन के टिप्स देंगे।” डॉ. साह ने जोर देकर कहा कि यह अभियान व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएगा।

इंदौर से पधारी ब्रह्माकुमारी दीदी हेमलता और नरसिंहपुर से बीके बहन उषा दीदी ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा कर उपस्थितजनों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ध्यान और सकारात्मक सोच से नशे की लत आसानी से छूट सकती है।

नेताओं का पुरजोर समर्थन: महापौर से सांसद तक साथ

कार्यक्रम में जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर ‘अन्नू भैया’, बरगी विधायक श्री नीरज पटेल, जबलपुर उत्तर-मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पांडे और सांसद श्री आशीष दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महापौर अन्नू भैया ने घोषणा की, “मैं इस अभियान में पूरी तरह शामिल हूं। जबलपुर की 250 से अधिक बस्तियों को चिन्हित कर चुका हूं। जहां भी संस्था कार्य करेगी, मेरी टीम संसाधन, नुक्कड़ नाटक टीमें और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी।”

डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा, “आप समय-स्थान बताएं, सारी व्यवस्थाएं हम करेंगे।” बरगी विधायक नीरज पटेल ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाने और पूर्ण सहयोग का वादा किया। सांसद आशीष दुबे ने युवाओं को नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प दोहराया।

4 दिसंबर को धन्वन्तरि नगर में भव्य आयोजन

4 दिसंबर 2026 :- को ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नशा त्यागने वाले 400 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। भावना दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आध्यात्मिक शक्ति से हर लत पर विजय पाई जा सकती है। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, प्रेरक वक्तव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

भविष्य की योजना: स्कूल-कॉलेजों पर फोकस

अभियान के तहत सभी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। भटके युवाओं को ध्यान, योग और आत्म-विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। ब्रह्माकुमारी संस्था का मानना है कि यह अभियान जल्द ही जबलपुर को नशामुक्त बनाने में सफल होगा।

Mbnews7 ने इस विशेष अभियान को सफल बनाने जनता से और पाठकों से अपील करता है कि नशे के खिलाफ एकजुट हों। अधिक अपडेट के लिए mbnews7.in पर बने रहें।

MBnews7.in 

संपर्क: 7999161567 🪀 info@mbnews7.in |

फॉलो करें: YouTube/Facebook @madhyabharatnews7*

 

***

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें