78 हजार करोड़ का कोई फंड इसका कोई दावेदार नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट : – 78 हजार करोड़ जमा कर लोग भूल गय 

बैंकों ने 2019-20 से 2024-25 (31 दिसंबर-24 तक) के बीच 45,706 करोड़ रुपए की बिना दावे के पड़ी जमा राशि डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (डीईए फंड) में ट्रांसफर की है। वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। ऐसे बचत और चालू खाते जिनमें 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं हुआ या फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) जो मैच्युरिटी के 10 साल बाद भी नहीं भुनाई गई, उन्हें अनक्लेम्ड डिपॉजिट माना जाता है। ऐसी राशि को बैंक – रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संचालित डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस (डीईए) फंड में ट्रांसफर कर देते हैं। यह फंड ‘डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड स्कीम, स्कीम, 2014′ 2014’ के तहत संचालित होता है। है। एक आकलन प्राकलन के मुताबिक बैंकों में करीब 78 हजार करोड़ रुपए बिना दावे के पड़े हैं।

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें