IPL मैच शुरू जबलपुर में लग रहे बड़े दांव, सटोरिये हुए सक्रिय, पुलिस हुई चौकन्ना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर. आईपीएल मैच शुरू होते ही हर गेंद, रन और विकेट पर दांव लगने शुरू हो गए हैं। शहर में रोजाना आईपीएल के सट्टे पर करोड़ों के दांव लग रहे हैं। मैच शुरू हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक सट्टे के एक भी अड्डे पर छापा नहीं मारा है।
इससे आईपीएल का सट्टा खिलाने वालों को खुली छूट मिली हुई है। क्राइम ब्रांच ने नेपियर टाउन के टंडन कम्पाउंड में एक फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे वन डे पर सट्टा लगाते हुए तीन सटोरियों को पकड़ा था। पुलिस ने सटाेरियोें के पास 38 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया था। आईपीएल के मैच शुरू होते ही शहर के विजय नगर, बिलहरी, ग्वारीघाट, अधारताल, रांझी, नेपियर टाउन, राइट टाउन, फुहारा, कोतवाली और सदर में सट्टा शुरू हो गया है। सटोरिये खुलेआम हर गेंद, रन और विकेट पर दांव लगा रहे हैं।
ऑनलाइन हुआ सट्टा 
पुलिस से बचने के लिए इस समय ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। बड़े बुकी सट्टा खेलने वालों से एडवांस जमा करने के बाद उन्हें वेबसाइट की लिंक दे रहे हैं। यदि किसी खिलाड़ी ने एक लाख रुपए एडवांस जमा किया है तो उसे दो लाख रुपए तक सट्टा खेलने की छूट होती है। जीत-हार का हिसाब दूसरे दिन दोपहर में होता है। बुकियों के गुर्गे दिन में वसूली का काम करते हैं।
व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए हो रहा सट्टा 
सूत्रों का कहना है कि शहर में सटोरियों ने व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर खिलाड़ियों को जोड़ रखा है। ग्रुप में उसी को शामिल किया जाता है जो एडवांस रकम जमा करता है। रकम जमा करने के बाद खिलाड़ी सट्टा खेल सकता है। पुलिस को धोखा देने के लिए सटोरियों ने कोडवर्ड बना रखे हैं। कोडवर्ड के जरिए ही पूरा सट्टा चल रहा है।
सटोरियों ने बनाया सिंडीकेट 
जबलपुर और आसपास के 10 जिलों के सटोरियों ने मिलकर सिंडीकेट बना लिया है। सिंडीकेट के जरिए आईपीएल के सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सिंडीकेट में शामिल सटोरिये हर तीन-चार दिन में शहर के बड़े होटलों में बैठक करते हैं। पुलिस को धोखा देने के लिए रणनीति में हर बैठक के बाद बदलाव किया जाता है। इसकी वजह से अभी तक पुलिस के हाथ सटोरियों तक नहीं पहुंच पाए हैं।
Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें