संस्कार पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने देखा प्राकृतिक सौन्दर्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य भारत न्यूज़-7

✍️संस्कार पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने देखा प्राकृतिक सौन्दर्य

करकबेल(गोटेगाँव) 👉🏻संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए पिकनिक का आयोजन हुआ। कक्षा चौथी से कक्षा आठवी तक के विद्यार्थियों को जबलपुर स्थित कचनार सिटी शिव मंदिर , प्राचीन माता त्रिपुर सुन्दरी मंदिर , प्राचीन एवं ऐतिहासिक चौषठ योगिनी मंदिर , माँ नर्मदा की विश्वप्रसिद्ध तट धुँआधार जलप्रपात का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गेम्स, विभिन्न प्रकार के झूलों व खेल गतिविधियों, सॉफ्ट टॉयज व मनोरंजन के साधनों द्वारा जमकर मस्ती की व उनका भरपूर आनंद उठाया। सभी गतिविधियां शिक्षकों व वहां के कुशल स्टाफ की निगरानी में सुरक्षा के साथ संपन्न कराई गई। विद्यालय प्रबंधक श्री रामजी पटेल व प्रधानाचार्य आदित्य पटेल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों की शिक्षा के बीच तनाव को कम करने एवं सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

Sonupatel7
Author: Sonupatel7

सच के पहले भी और बाद भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें