राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य भारत न्यूज़-7

*राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन*

✍️एलएनसीटी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने ‘समाज सेवा से व्यक्तित्व विकास’ की भावना को किया*
एलएनसीटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा संचालक श्री सिद्धार्थ राय प्राचार्य डॉ साधना श्रीवास्तव अति संचालक श्री अजय वर्मा रजिस्ट्रर के के शिवहरे जी के मार्गदर्शन व संरक्षण में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर दिनाँक 11 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक विवेकानंद विद्यालय ग्राम बिल्हा भेड़ाघाट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य विषय मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा था ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, आप” की भावना को आत्मसात करते हुए स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक विकास गतिविधियों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर गाँव में रैली और नुक्कड़ नाटक (Street Plays) प्रस्तुत किए गए। स्वयंसेवकों ने गाँव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों की सफाई के लिए विशेष श्रमदान किया,
साथ ही ग्रामीणों के लिए दंत परीक्षण शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई जिसमे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बौद्धिक परिचर्चा के एवं संस्कृतिक संध्या के दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभाराम मेहरा, भेड़ाघाट थाना प्रभारी श्री कमलेश चोरिया, डॉ पवन स्थापक, डॉ प्रशांत कोरव, डॉ विपिन चंद्र राय, डॉ सुनील कुमार देशपांडे, डॉ गणेश सिंह राठौर, डॉ विनायक मिश्रा, डॉ अरुणा, डॉ ऋतु, डॉ अंकित सेठ, श्री प्रदीप सेन श्री मनीष शुक्ला श्री लिजू जोसफ श्री आर एस बघेल, श्रीमती शिखा गोस्वामी, श्रीमती बिंदु गुप्ता, श्री सुनील गर्ग, श्री समग्र श्रीवास्तव जी ने उपस्थित होकर शिविर में सहभागिता कर रहे स्वयंसेवको का मार्गदर्शन किया।

✍️शिविर का समापन 17 नवम्बर 2025 को आयोजित किया गया समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्पण प्यासी, विशिष्ठ अतिथि श्री अजय वर्मा अध्यक्ष डॉ साधना श्रीवास्तव जी ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की एवं स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह वितरित किए और कहा, “NSS शिविर छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।

✍️सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार अजय कुमार व स्वर्णिम मिश्रा को प्रदान किया गया।
स्वयंसेवक मौसमी लोधी आकांक्षा पवार दीक्षा चौरसिया अनामिका पवार पुष्पराज सिंह शिवम गुप्ता निकिता बर्मन विशाल पाल सूर्यश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर के संचालन में श्री शशांक बिजोरे श्री योगेश पटेल श्रीमति पारुल परोहा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कल्याणी बैरागी व अजय नारायण पटेल ने मह्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Sonupatel7
Author: Sonupatel7

सच के पहले भी और बाद भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें