अमृत भारत योजना के अंतर्गत हुए श्रीधाम रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में की गई लीपा पोती
द्वितीय चरण का लंबे समय से पड़ा अधूरा कार्य,शीघ्र हो प्रारंभ
गोटेगांव,मध्य भारत न्यूज़-७
✍️अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर हुए निर्माण कार्यों की हकीकत अब धीरे-धीरे घटिया निर्माण कार्य स्वयं बया कर रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में जगह-जगह उखड़नी टाइल्स, टूटे फर्श और दरारों से भरी दीवारें गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की पोल खोल रही हैं। कुछ ही महीनों पहले किए गए इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव साफ झलक रहा है, जिससे यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। श्रीधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। प्लेटफॉर्म की सतह पर लगे टाइल्स जगह-जगह से उखड़ना प्रारंभ हो चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर है। गड्ढे और दरारें बन चुकी है। यात्रियों के अनुसार, निर्माण कार्य जल्दबाजी और लापरवाही में किए गए हैं, जो अब अपनी वास्तविकता उजागर कर रहे हैं। ठेकेदारों की लापरवाही और विभागीय अनदेखी का खामियाजा आम जनता भुगत रही हैं यह स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता को दर्शाती हैं। स्टेशन परिसर में कई जगह दीवारों पर हुई छपाई में दरारें देखने को मिलती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सब कमीशनखोरी और निगरानी के अभाव का परिणाम है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कई बार रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्रीधाम स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी इस घटिया निर्माण पर ध्यान नहीं दिया।
👉🏻दूसरे चरण में होने वाला कार्य, अब तक नहीं हो पाया शुरू
✍️घटिया निर्माण के साथ-साथ नगर में जन चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है कि जो जा पहले चरण का कार्य किया गया वह घटिया है। और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है जबकि वा दूसरी चरण का कार्य भी बड़े लंबे समय से अब तक अधूरा पड़ा है जो की शुरू नहीं हो पाया है क्षेत्रीय जनता ने स्थानीय जनप्रतिनिधि वि रेल प्रशासन से इस निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच हो एवं दूसरे चरण का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाए ताकि आने जाने वाले यात्रियों को समुचित व्यवस्थाएं मिल सके साथ ही यात्रियों ने मांग की है कि तीन नंबर प्लेटफार्म जबलपुर साइड की ओर सुलभ शौचालय की व्यवस्था भी कराई जाए
👉🏻इनका कहना हैं
हमें निर्माण कार्य के बाद में जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं हम मेंटनेंस के तौर पर पुनः रिपेयरिंग का कार्य करा रहे हैं
पंकज कुमार
आई डब्लू रेलवे नरसिंहपुर
Author: Sonupatel7
सच के पहले भी और बाद भी










