Jio Coin का भाव कितना पहुंचा? जानिए कैसे चेक करें और पाएं अपना रिवार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jio Coin: जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है जिसे उपयोगकर्ता जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट-आधारित ऐप्स के माध्यम से अपने भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग कर कमा सकते हैं

Jio Coin: रिलायंस जियो कॉइन ने अपनी लॉन्चिंग के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. इस डिजिटल टोकन को लेकर शुरुआत में इसे क्रिप्टोकरेंसी समझा गया, लेकिन यह पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन या डॉजकॉइन के बजाय एक रिवॉर्ड टोकन है जिससे बिजनेस कम्युनिटी और क्रिप्टो निवेशकों के बीच हलचल मच गई. रिलायंस की टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारत में वेब3 और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को लाने के लिए पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है.

Jio Coin का इस्तेमाल

रिलायंस के अनुसार, जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है जिसे उपयोगकर्ता जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट-आधारित ऐप्स के माध्यम से अपने भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग कर कमा सकते हैं. जियो कॉइन का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जिनमें मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट, और अन्य सेवाएं शामिल हैं.

जियो कॉइन कैसे प्राप्त करें

    • JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
    • अपने जियो नंबर से साइन अप करें.
    • जियो कॉइन वॉलेट तक पहुंच प्राप्त करें.
    • लॉग इन करें और कमाई शुरू करें.

जियो कॉइन कमाने के लिए बस अपने डिवाइस (Android, iPhone, Windows PC, या MacBook) पर JioSphere वेब ब्राउज़र का उपयोग करें.

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें