नैनपुर मे स्मार्ट गर्ल्स कतिया समाज का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

स्मार्ट गर्ल्स कतिया समाज का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला, नैनपुर | स्मार्ट गर्ल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम 12 से 25 वर्ष तक की अविवाहित बेटियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन में कतिया समाज की बेटियों के साथ जैन, सेन, झरिया समाज की बच्चियों ने स्मार्ट गर्ल्स बनने का प्रशिक्षण लिये l अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ (भारत) द्वारा नैनपुर में आयोजित किया गया।

जिसमें युवतियों को जमाने में जीना कैसे ? माता-पिता से संवाद करना कैसे ? अच्छे मित्रों का चयन करना कैसे? अपने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को टिकाये रखना कैसे ? मीडिया मोबाइल इंटरनेट आदि टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल के बारे में सोचना कैसे ? जमाने की हकीकत को समझते हुए सुरक्षा पूर्ण जीवन जीना कैसे? अपने आप को जानना कैसे ? आदि विषयों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय जैन संगठन मध्य प्रदेश,(पूर्व) जबलपुर के प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा दिनांक 11 एवं 12 अक्टूबर को दिया गया । स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण ऑर्गेनाइज्ड करने के लिए सबसे पहले बेटियों के नाम, उनकी शिक्षा, उनकी आयु, उनके माता-पिता का नाम ,एवं मोबाइल नंबर ,रजिस्टर्ड किया किया जाकर 62 बेटियां को दिया गया । दूसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों ने, उपस्थित उनके माता-पिता तथा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सामने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों (feed back) को साझा किया। इस प्रशिक्षण के प्रेरणा स्रोत कतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एच. एस. महले (राजकुमार) , जबलपुर रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सेवकराम शिवेदी, श्री दिनेश नाग राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जबलपुर, श्री रघुनाथ नाग जिला अध्यक्ष मंडला, श्री नरेंद्र शिव प्रांतीय प्रवक्ता मध्यप्रदेश, श्री कन्हैया लाल शिव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश, श्री बेनीराम शिव, जिला कोषाध्यक्ष, श्री ओम प्रकाश डोंगरे ,श्री बसंत शिव, प्रोफेसर श्री दिलीप सोनगोत्रा नागपुर,

आदि की उपस्थिति प्रशंसनीय रही। प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों के लिए बैठने एवं भोजन की व्यवस्था सराहनी रही।

www.katiyasamaj.com

ट्रेनर के रूप में :-डॉ विमल कुमार जैन, जनरल सेक्रेटरी बीजेएस एमपी (ईस्ट) इंजीनियर सपन जैन स्टेट हेड स्मार्ट गर्ल एवं इंजीनियर सौरभ जैन. ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज. जबलपुर ने अपनी उपस्थिति दी।

@madhyabharatnews7 ऑन यूट्यूब

Report by – MBN7

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें