सरपंच प्रियंका खेमरिया बनी स्पीकर एवं चेंज मेकर
गोटेगांव, MBN7| नई दिल्ली में, 14-15 सितम्बर को भारतीय गुणवत्ता परिषद, पंचायती राज मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के विशेष सहयोग से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर सरपंच संवाद कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। नेशनल क्वालिटी
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा, तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर की लोकप्रिय और मिलनसार सरपंच श्रीमती प्रियंका राहुल खेमरिया को एक स्पीकर एवं चेंजमेकर महिला सरपंच के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने महिला एवं बाल हितैषी पंचायत के लिए अपने अनुभव साझा किए और विकसित ग्राम से विकसित भारत विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
देशभर से चयनित 75 सरपंचों के बीच पंचायतों की भूमिका, नवाचार एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर गहन चर्चा हुई।
इस कॉन्क्लेव में 100-दिवसीय गुड गवर्नेस चैलेंज की भी शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआर पाटिल (मंत्री, जलशक्ति मंत्रालय) एवं विशेष अतिथि विवेक भारद्वाज (सचिव, पंचायती राज मंत्रालय), विशेष अतिथि अशोक केके मीणा (सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय) ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका खेमरिया ने कहा यह मंच मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। महिला एवं बाल हितैषी पंचायत के क्षेत्र में किए गए अनुभव साझा करने का यह अवसर अनमोल है।
REPORT BY – RK PATEL
MBN7 WWW.MBNEWS7.IN
Author: Mb News 7
Founder










