गोटेगांव नगर की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🚨 गोटेगाँव 🚨

👉 सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्ज़ा
गोटेगांव नगर की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बड़े पुल, फूवारा चौक, नर्मदा मंदिर और टॉकीज क्षेत्र पर आए दिन गाय-बैल सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारी अब तक लापरवाह बने हुए हैं।नगर मे ये छुट्टा मवेशी व सांड पूरे दिन सब्जी मंडी मे विचरण करते रहते है लेकिन शाम होते ही ये नगर के मुख्य मार्गो व चौराहो पर डेरा जमा कर बैठ जाते जिससे आवागमन तो बाधित होता है साथ ही उधर से गुजरने वाले राहगीरों मे भय भी बना रहता है।

  • ✍️ अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा?
    क्या नगर पालिका तुरंत संज्ञान लेकर इन समस्याओं का हल करेंगे या हालात यूँ ही बिगड़ते रहेंगे।
Sonupatel7
Author: Sonupatel7

सच के पहले भी और बाद भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें