मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने आयोजित किया ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने आयोजित किया ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

*भोपाल, 29 अगस्त 2025:* मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने एक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के पार्टी के राष्ट्रीय और विभिन्न मंचों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षकों के रूप में हिस्सा लिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में तथा प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में इस सत्र की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने की। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस विशेष ऑनलाइन सत्र का हिस्सा बनें। सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीतियों और तकनीकों से अवगत कराया गया, जिससे उन्हें एक नई दिशा और प्रेरणा मिली।
सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय महासचिव के.के. पटेल, उपाध्यक्ष बोर्ड/परिषद्/आयोग राम लखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव सूर्य भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (एससी/एसटी मंच) सत्यप्रकाश कुरील, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मंच) दीप माला कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच) विजय चौरसिया, यूपी प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच) अहमद मंसूरी, और यूपी अध्यक्ष (आईटी मंच) इंजी. अविनाश साहू उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में संगठनात्मक रणनीतियों, बूथ प्रबंधन, और डिजिटल अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई। *सत्र को लेकर प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने कहा कि,* ” पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है। इस सत्र ने हमें डिजिटल और संगठनात्मक ढांचे को लागू करने का एक मजबूत मंच प्रदान किया, जो भविष्य में हमारे लिए लाभकारी होगा।”
*उन्होंने आगे कहा कि* , “आज के सत्र में डॉ सोनेलाल पटेल जी के सामाजिक न्याय और व्यवस्था परिवर्तन, अनुशासन, संघठन, बूथ स्तर तक संघठन कैसे बनाया जाए, एससी-एसटी को अपना दल (एस) में कैसे जोड़ा जाए, पिछड़ा वर्ग कैसे जुड़े तथा देश के 65% युवाओं को दल से जोड़ने के लिए नीति-रीतियों के बारे में बताया गया। साथ ही देश की आधी आबादी को जोड़ने के लिए महिला सशक्तिकरण पर भी बल दिया गया।”
प्रदेश प्रभारी ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में पार्टी से अल्पसंख्यकों को जोड़ने हेतु एक मुहिम चलाई जाएगी तथा रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। आईटी सेल को मजबूत करने की दृष्टि से युवाओं को सक्रिय कर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का दल के प्रति आकर्षण पैदा किया जाएगा।

@madhyabharatnews7
*सत्र के उपरांत डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, :* यह प्रशिक्षण सत्र हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण था। डिजिटल युग में बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक रणनीतियों का समन्वय हमें जनता तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सबसे अधिक मदद करता है।”

आमंत्रित अतिथियों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, जाटव श्री आर पी गौतम, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय सचिव गिरिजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय मुन्नार प्रजापति, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रेखा वर्मा, विधि जानकर एडवोकेट (फंडामेंटल राइट) एन के पटेल और संजीव राठौर ने भी अपना वक्तव्य रखा।

यह सत्र मध्य प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से मंचों, उनकी कार्यशैली, नए सदस्यों को जोड़ने व पार्टी विचारधारा को
जन-जन तक पहुँचाने के तरीके आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Reported By – Ranu Bairagi

#mbnews7

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें