नगर के हृदय स्थल में स्थित होटल में मचाया आग ने तांडव
भगतराम चौराहा स्थित लक्ष्मी मिष्ठान भंडार (एल.एम.बी.)होटल में लगी आग
बीते दिवस गोटेगांव के हृदय स्थल कहें जाने वाले भगतराम चौराहा स्थित मिष्ठान्न भंडार में मिष्ठान तैयार करते वक्त अचानक आग लग गई होटल में मौजूद संचालक ब उपस्थित कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग के विकराल रूप के कारण लोग अपने आपको असमर्थ महसूस कर रहे थे l
आग धीरे धीरे फैलती चली जा रही थी आग की लपटें देखकर ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कोई बड़ी जनहानि न हो जाएं चुकी जहां आग लगी थी वहां कमर्शियल गैस का सिलेंडर मौजूद था लोगों को एक डर यही सता रहा था कि कही गैस सिलेंडर न फट जाए इसलिए लोग दूर भागते हुए दिखाई दे रहे थे फिर भी बहुत से लोग बढ़ती आग को शांत करने आतुर थे उपस्थित जनों के द्वारा आनन फानन में नगर पालिका में मौजूद अग्निशमन वाहन को फोन कर घटना स्थल पर जल्दी पहुंचने को कहां गया बिना किसी देर किए वाहन घटना स्थल पर पहुंच गया उपस्थित जनसमुदाय ब नगर पालिका के कमर्चारियों द्वारा पानी के दबाव से आग पर नियंत्रण पाया गया कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई घटना के बाद होटल संचालक राहुल राय द्वारा बताया गया कि आग से दुकान में बहुत ज्यादा नुकसान हो गया हैं नुकसान की कीमत लगभग 1 लाख रुपए आकी जा रही हैं..
रामकृष्ण पटेल – जिला संवाददाता नरसिंहपुर
Author: Mb News 7
Founder











