भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुढ़ी बस स्टॉप पर कांग्रेस विधायक चौरे का पुतला फूंका ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🪷भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुढ़ी बस स्टॉप पर कांग्रेसस विधायक चौरे का पुतला दहन किया ।

🪷अंबाड़ा शक्ति केंद्र संयोजक राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर अंबाड़ा से रैली निकाल कर गुढ़ी बस स्टॉप में किया गया पुतला दहन, चौकी प्रभारी को करवाई को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

🪷सौंसर के कांग्रेस विधायक विजय चौरे के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का विरोध।

🪷छिंदवाड़ा को रक्तरंजित कर दिए जाने का दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया था विधायक चौरे ने।

🔹गुढ़ी अंबाड़ा —-राजनीतिक पार्टी के नेता एक दूसरे के बयान पर लगातार गैर जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे इस संवेदनशील क्षेत्र छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की शांत फिजा में बयानों का जहर घुलते नजर आ रहा है। इसी दौरान कांग्रेस के सौसर क्षेत्र के विधायक विजय चौरे ने अपने भाषण में मर्यादा की सीमाओं को लांघते हुए जिले में आम जनता की लाशे बिछा देने का घटिया व आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पर थोड़ी सी भी आंच आने पर छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसजन आम जनता की लाशे बिछा देंगे। उनके इस बयान को लेकर जिले की जनता और भाजपाजन आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने उतर गए हैं

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें