पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की है। युवक से झूठ बुलवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने गांव के सरपंच पर जबरन मल खिलाने का आरोप लगाया था। वहीं अब पुलिस की जांच में कुछ और ही निकलकर सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक ने सरपंच पर झूठा आरोप लगाया था और उसे ऐसा करने के लिए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा था। पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मध्य प्रदेश में युवक को मानव मल खिलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी (जीतू पटवारी) पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित शख्स को पैसे देकर झूठ फैलाने के लिए कहा था। मध्य प्रदेश पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी विनीत कुमार जैन के अनुसार, जितेंद्र पटवारी ने ग्रामीण गजराज लोधी को मुंगवाली सरपंच पर जबरन मल खिलाने का झूठा इल्जाम लगाने के लिए उकसाया था।

युवक ने खोली पोल

एसपी विनीत कुमार जैन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “कल गजराज लोधी अशोकनगर के कलेक्टर से मिले और उन्हें एक एफिडेविट दिया। इसमें लिखा था कि कुछ कांग्रेस नेता उन्हें ओरछा लेकर गए। वहां गजराज पर सरपंच के खिलाफ झूठा बयान देने का दबाव l

@report ©️

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें