पत्नि के हत्यारे पति को आजीवन कारावास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

छिंदवाड़ा।पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास एवं जुर्माना से दण्डित किया गया है 

दिनांक 02/11/2024 को सुबह 10:00 बजे थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा में आरोपी मदनशीलू ने आरती की मृत्यु की सूचना देते हुए थाना आकर देहाती नालीसी /मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराई कि उसकी पत्नी की पेट दर्द होने के कारण अचानक आकस्मिक मृत्यु हो गई है, जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर प्रारंभिक विवेचना प्रारंभ की गई एवं मृतिका के शव का पीएम करवाया गया । मर्ग जांच के उपरांत यह पाया कि मदन शीलू ने ही उसकी पत्नी आरती शीलू के साथ बंद कमरे में गंभीर रूप से शराब पीकर मारपीट की थी जिस पर उसकी पुत्री उम्र 9 वर्ष ने बयान में बताया कि मदनशीलू ने ही आरती के साथ गंभीर मारपीट कर आशय पूर्वक जानते हुए उसकी हत्या की थी ।

अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों के आधार पर अपराध प्रमाणित पाए जाने के आधार पर मामला संदेह से परे प्रमाणित हुआ ।

अखिलेश नागवंशी ✍️✍️

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें