अपना दल (एस) की प्रदेश स्तरीय बैठक में गूंजी पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपना दल (एस) की प्रदेश स्तरीय बैठक में गूंजी पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की मांग

दस्यता अभियान के जरिए संगठन विस्तार पर जोर
जल्द होगा, जिला व प्रदेश कमेटी का गठन

भोपाल, 20/07/26।* अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा रविवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी की *राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल* के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता *प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन* ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के *राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल* तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में *राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम* उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति एवं पिछड़े वर्गों के सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए *राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल* ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि, _”देश और प्रदेश के विकास में पिछड़े वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज भी उन्हें उनके अधिकारों और भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करना पड़ रहा है।”_ उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय और समान अवसर की विचारधारा के साथ पिछड़े, वंचित और उपेक्षित समाज को मजबूत राजनीतिक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।

*राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम* ने कहा कि, _”किसी भी लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिले।” उन्होंने पार्टी का आगामी रोडमैप भी साझा किया और लक्ष्य निर्धारित कर, तय समय-सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठित समाज और जागरूक नेतृत्व ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकता है।_

*प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन* ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि _”सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण से अपना दल (एस) को मध्य प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाना है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी अनुप्रिया पटेल के हाथों को और अधिक मजबूत करना है।”_

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमृत लाल पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश गवांडे, मनभरण कोल, एस आर नागले, पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सुरेंद्र नाहर, कुबेर पटेल, इंदौर जिला अध्यक्ष टीकम चंद शर्मा, सिवनी जिला अध्यक्ष चैतराम प्रजापति, सागर जिला अध्यक्ष मनीष सरवैया, रीवा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, मऊगंज जिला अध्यक्ष अजय बिहारी पटेल, ग्वालियर जिला अध्यक्ष राहुल सिंह सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।

Www.mbnews7.in

====

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें