कथा वाचक विपिन बिहारी महाराजजी से विधायक नागेश ने लिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कथा वाचक विपिन बिहारी महाराजजी से विधायक नागेश ने लिया आशीर्वाद

गोटेगांव- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भड़री में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर विधायक महेन्द्र नागेश शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूज्य व्यासपीठ के दर्शन कर कथा श्रवण किया तथा कथा व्यास पं. विपिन बिहारी दासजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

WWW.MBNEWS7.IN

विधायक श्री नागेश ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कथा के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत वातावरण का अनुभव हुआ।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने भगवान से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

Mbnews7 – RK PATEL

नरसिंहपुर

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें