राखीकोल ग्राम पंचायत में लोकतंत्र की हत्या, सरपंच-सचिव पर मनमानी का आरोप,
ग्राम सभा को ताक पर रख कराए जा रहे निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जुन्नारदेव, 21 अप्रैल। अखिलेश नागवंशी, Mbnews7
जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत राखीकोल में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के गंभीर आरोप लगे हैं। उपसरपंच एवं पंचगणों ने जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
चार साल से नहीं हुई ग्राम सभा
शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक ग्राम पंचायत में एक भी ग्राम सभा आयोजित नहीं की गई। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों को दरकिनार कर सरपंच पति और सचिव द्वारा अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सचिव खुल कर जवाब देता है कि में यहां का प्रभारी हु जिससे जो बनाता है कर लो जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि पंचायत को निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है।
इन बिंदुओं पर जांच की मांग
उपसरपंच श्रीमती जामवती नागवंशी, पंच किरण दर्शमा, लता डेहरिया, माधुरी लोबो एवं राजेश सीलु ने कलेक्टर को सौंपे पत्र में निम्न बिंदुओं पर जांच की मांग उठाई है:
– अवैध निर्माण: वर्ष 2022 से अब तक बिना प्रशासनिक स्वीकृति और ग्राम सभा के अनुमोदन के कराए गए समस्त कार्यों की जांच।
– मजदूरी का गबन: मजदूरों को उनके हक की मजदूरी का भुगतान न किया जाना।
– निर्माण में धांधली: सार्वजनिक अम्बेडकर पार्क और वार्ड क्रमांक 10 की सीसी रोड निर्माण में अनियमितता।
प्रशासन को भेजी प्रतिलिपि
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतिलिपि जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम जुन्नारदेव और जनपद पंचायत सीईओ को भी प्रेषित की गई है। पंचों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियादी इकाई ग्राम सभा को निष्क्रिय कर ग्रामीणों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर मामला कागजी खानापूर्ति तक सिमट कर रह जाता है।
Author: Mb News 7
Founder
Post Views: 2









