अश्वाशन नहीं एक्शन चाहिए – टोल नाको पर खामियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गत दिवस लगातार टोल प्रशाषन की खामियों के कारण हो रहे लगातार सड़क हादसे को लेकर मध्य रात्रि अपने सैकड़ो समर्थकों को लेकर टोल पहुँचे भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल ठाकर की टोल प्रबंधन से गरमागरम बहस हुई,कपिल ठाकर द्वारा लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए टोल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया,वही उपस्तिथ थाना प्रभारी चांदामेटा,चौकी प्रभारी अंबाड़ा एवं बरकुही द्वारा भी टोल प्रबंधन को कड़ी हिदायत दी गयी।। दुर्घटना के अगले दिन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल ठाकर एवं बजरंग दल जिला बल उपासना प्रमुख अक्षय सिंह सेंगर टोल प्रबंधक के कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्हें फिर सोमवार तक का आश्वाशन दिया जाने लगा पर कपिल ठाकर ने कहाँ की हम आश्वाशन लेने नही आये हमे आज ही एक्शन चाहिए,इसका परिणाम ये हुआ कि टोल प्रबंधन द्वारा तत्काल कर्मचारी लगा के जिस गड्ढे के कारण 3 लोगो का एक्सीडेंट हुआ उस गड्ढे को गिट्टी डाल समतल कराया गया,बजरंग दल के अक्षय सेंगर में बताया कि जल्द टोल कर्मचारियो की टीम मौके पर सड़क निरीक्षण करने आने वाली है जो कि लाइटिंग,सांकेतिक चिन्ह एवं ब्रेकर बनाये जाने का कार्य प्रारंभ करेगी
अखिलेश

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें