तामिया-पातालकोट में होगी तेलगू फिल्मों की शूटिंग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा एक्टिंग का मौका, रोजगार के मिलेंगे नए अवसर, काजरा और चिमटीपुर के होम दिखेंगे स्क्रीन पर

MBnews7 छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से तामिया-पातालकोट सहित जिले के अन्य दर्शनीय स्थलों पर दो तेलगू फिल्मों की शूटिंग होने जा रही है। दोनों फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकोशन तय हो चुकी हैं और प्रशासन से अनुमति के बाद अगले सप्ताह तेलगू कलाकार छिंदवाड़ा आएंगे और करीब 25 दिनों तक शूटिंग में भाग लेंगे। इन फिल्मों में 150 से अधिक स्थानीय कलाकारों व तकनीकि युवाओं का सहयोग लिया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। शूटिंग की अनुमति का पत्र जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार ने आरबीजी मूवीज के महाप्रबंधक पुरषोत्तम भारद्वाज को प्रदान किया। इस अवसर पर्यटन प्रबंधक गिरीश लालवानी भी उपस्थित थे।

Copy news

Send by Akhilesh nagwanshi

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें