नजरपुर मे फर्जी तालाब निर्माण प्रकरण मे जेल पहुँची ग्राम सरपंच जयवंती राजभोपा –
अब बारी है फर्जी तालाब निर्माण कार्य मे संलग्न महिला उपयंत्री खान की व अन्य शेष रहे लोगो की गिरफ्तारी की!
जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव जनपद पंचायत के अधीन वाली ग्राम पंचायत नजरपुर मे फर्जी तालाब का निर्माण बताकर राशि आहरण करने की आरोपी ग्राम सरपंच ग्राम पंचायत नज़रपुर जयवंती राजभोपा पति पितर लाल उम्र 36 वर्ष निवासी नजरपुर जो अपराध पंजीबद होने के बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी!
आज 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल ने एक टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश प्रदत्त कर रवाना किया
गठित ने बड़ी हिकमत अमली व सूझबुझ् आरोपी जयवंती पति पितर लाल को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय मे पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया!
उक्त धरपकड़ कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे आरक्षक संतोष धुर्वे महिला आरक्षक निधि बघेल की अहम भूमिका दिखी!
अखिलेश नागवंशी ✍️✍️
Author: Mb News 7
Founder










