गोटेगांव में गरबा पंडालों में अश्लील गानों पर प्रतिबंध और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, AHP ने थाना में दिया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गोटेगांव में गरबा पंडालों में अश्लील गानों पर प्रतिबंध और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, AHP ने थाना में दिया ज्ञापन

गोटेगांव। आगामी नवरात्रि पर्व में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने आज गोटेगांव थाना में ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं –

1. गरबा पंडालों में अश्लील गाने पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहें।

2. गरबा महोत्सव में गैर हिंदुओं को प्रवेश की इजाजत न दी जाए।

3. दुर्गा विसर्जन के दौरान भी डीजे पर अश्लील गाने न बजाए जाएं।

संगठन का कहना है कि गरबा माँ की आराधना का पर्व है, इसे अश्लीलता से दूर रखा जाए और इसकी पवित्रता बनाए रखी , ज्ञापन देने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद विधानसभा अध्यक्ष देवदत्त सोनी (राजा भैया), राष्ट्रीय बजरंग दल विधानसभा अध्यक्ष राजा पटेल, विधानसभा महामंत्री बृजेश पटेल, नगर अध्यक्ष लोकेश दुबे सहित समस्त कार्यकर्ता एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए l

Www.mbews7.in

Monika Gupta
Author: Monika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है