छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 320.8 किलो गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 320.8 किलो गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा,मध्य भारत न्यूज 7। अमरवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320.8 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर और टाटा सफारी कार के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर के गुप्त बॉक्स से 252.48 किलो और टाटा सफारी से 68.32 किलो गांजा बरामद हुआ।

तलाशी में एक लोडेड पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, ₹24,090 नकद और 8 मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर और टाटा सफारी को भी जब्त कर लिया। Www.mbnews7.in 

प्रारंभिक पूछताछ में गांजा ओडिशा से लाकर रायपुर, नागपुर, मुलताई, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर के रास्ते सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है

अखिलेश नागवंशी ✍🏼✍🏼✍🏼

ये ख़बरे भी …

*पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने शहर में गैस आपूर्ति शीघ्र बहाल की » MB News7*

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने शहर में गैस आपूर्ति शीघ्र बहाल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है