*पुस्तकोपहार एवं हरित दिवस धूमधाम से मनाया गया* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

*पुस्तकोपहार एवं हरित दिवस धूमधाम से मनाया गया*

 

 

 

Weitee-lahwansh

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के छात्रों ने पुस्तकोपहार एवं हरित दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 5/4/2025 को उपहार स्वरूप अपने पिछले सत्र की पाठ्य पुस्तक अपने छोटे भाई -बहनों को भेंट की l प्राचार्य श्रीमती नीलम मालवीय ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में पुस्तकोपहार नाम से एक अनोखी पहल चलाई जा रही है l इसके अंतर्गत विद्यार्थी अपने पिछले सत्र की पाठ्य पुस्तक नए सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप प्रदान करते हैं l पुस्तकोपहार को हरित दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । यह संगठन की एक बहुत ही बेहतर पहल है ,जिसमें विद्यालय के कक्षा एक से लेकर 12वीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l इससे विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हैं। ज्ञात हो प्रतिवर्ष पुस्तकों को छापने के लिए जो कागज बनाया जाता है, उसके निर्माण में लाखों पेड़ों को काट दिया जाता है। पेड़ों को बचाने से ही पर्यावरण बचेगा। पुस्तकालयअध्यक्ष एवं सभी शिक्षक विद्यार्थियों को पुस्तकोपहार के लिए जागरूक और प्रेरित करते हैं, कि वह अपनी पुरानी पुस्तकों को रद्दी या कबाड़ ना माने बल्कि इन्हे अपने छोटे भाई- बहनों को उपहार स्वरूप प्रदान करें | इस प्रकार से प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित करने में अपना योगदान अर्पित किया जा सकता है । इस दिशा मे हम सबका छोटा-छोटा सहयोग मिलकर एक बड़े प्रयास के रूप में दिखेगा । इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूकता तो होते ही हैं , साथ ही विद्यार्थियों को को उपहार स्वरूप पुस्तके मिल जाती हैं तथा विद्यार्थियों को देने की खुशी भी प्राप्त होती है । पूरे कार्यक्रम का समन्वयन पुस्तकालय अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में , श्रीमती गीता एवं समस्त कक्षा अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा ।

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें