क्या आप वाकई 5g ईस्तेमाल कर रहे हैं अगर नहीं तो अभी ये सेटिंग ऑन करें अपने मोबाइल मे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

How To Enable VoNR: कॉल के समय गायब हो जाता है 5G? तुरंत बदलें ये सेटिंग, आजमाएं प्योर 5G

5G Voice Settings: आपने अभी तक इंटरनेट के साथ-साथ कॉल्स में 5G का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है? अगर हां, तो तुरंत फोन में VoNR सेटिंग को ऑन कर लें। इसकी मदद से आप शुद्ध 5G का इस्तेमाल कर पाएंगे। कहने का मतलब है कि इंटरनेट के साथ-साथ आप कॉल्स भी 5G नेटवर्क पर कर पाएंगे। इससे कॉल्स के दौरान न तो इंटरनेट 5G से 4G पर शिफ्ट होगा और साथ ही आप कॉल के दौरान भी 5G की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।

Www.mbnews7.in

Mbnews7.in मे what’s aap प्रभारी बनिये आज ही सम्पर्क करे 7999161567 (WhatsApp only)

VoNR का सबसे बड़ा फायदा है कि इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपके कॉल्स पूरी तरह से शुद्ध 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएंगे और उनकी क्वालिटी भी पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा कॉल्स कनेक्ट होने में लगने वाला समय और घर के अंदर और बाहर कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी।

VoNR यानी कि Voice over New Radio वो टेक्नोलॉजी है, जिसमें 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए वॉयस कॉल की जाती हैं। इसे खास तौर पर 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बनाया गया है। 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने की वजह से कॉल के दौरान फोन 4G नेटवर्क पर शिफ्ट नहीं होता। इससे कॉल कनेक्ट होने की स्पीड भी काफी सुधर जाती है। इसके अलावा कॉल में आवाज की क्वालिटी भी बेहद स्पष्ट और साफ हो जाती है। इसे आप शुद्ध 5G अनुभव के तौर पर समझ सकते हैं।

इसका दूसरा बड़ा फायदा है कि इसके साथ आप कॉल के दौरान भी 5G इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर कॉल के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, बशर्ते आप WiFi से कनेक्ट हों या फोन में एक और सिम हो जिस पर इंटरनेट चालू हो।

 

एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर VoNR सेटिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।

इसके बाद Connections या Network & Internet के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब SIM Card & Mobile Networks या Mobile Network को चुनें।

इसके बाद उस 5G सिम को चुनें जिस पर आप VoNR शुरू करना चाहते हैं और Preferred Network Type में 5G (Auto) को चुन लें।

नीचे की ओर स्क्रॉल करें और जहां VoNR का ऑप्शन दिखे उसे ऑन कर दें।

इसके बाद एक बार फोन को रीस्टार्ट जरूर कर लें।

1. iPhone में कैसे शुरू करें VoNR?

2. iPhone में कैसे शुरू करें VoNR?

3. इसके लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाना होगा।

4. वहां Mobile Service पर टैप करें।

5. इसके बाद Voice & Data के विकल्प पर क्लिक करें।

6. यह चेक कर लें कि 5G On या 5G Auto चुना गया हो।

अब इसी स्क्रीन पर नीचे आपको VoNR या 5G Stand Alone का ऑप्शन दिखेगा, उसे On कर दें।

ध्यान रखे कि VoNR सर्विस जाहिर तौर पर सिर्फ 5G फोन और उन इलाकों में उपलब्ध होगी, जहां 5G सर्विस उपलब्ध है।

इसके अलावा फिलहाल यह सर्विस Jio और Airtel के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऐसे में आप अगर इन नेटवर्क प्रोवाइडर्स के सिम इस्तेमाल करते हैं, तो ही VoNR का फायदा उठा सकते हैं।

इसके साथ-साथ आपके फोन नंबर पर एक एक्टिव रिचार्ज होना जरूरी है, ताकि आप सर्विस को एक्टिव और इस्तेमाल कर पाएं।

रिपोर्ट – टीम Mbnews7 tech depart

 

अगली सरकार सत्ता कौन सी होगी?

(ए) बीजेपी

(2)कांग्रेस

(3) आप

(4) गठबंधन की सरकार

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें