परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – सीईओ जिला पंचायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – सीईओ जिला पंचायत.

परीक्षा केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न.
———-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाओं का सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा निरंतर तैयारियाँ की जा रही हैं।

https://www.facebook.com/share/17p6dk3tKz/

इसी क्रम में आज मॉडल स्कूल में परीक्षाओं के लिये निर्धारित किये गये सभी 100 परीक्षा केंद्रों में नियुक्त केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को सौपें गये दायित्वों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः व्यवस्थित और निष्पक्ष हो, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री गहलोत ने परीक्षा में नियुक्त सभी लोकसेवकों का भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सजगता एवं ईमानदारी से करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च तक संचालित होंगी। जिले में कुल 100 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 96 नियमित एवं 04 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इनमें से 04 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहाँ प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। कक्षा दसवीं में कुल 23 हजार 088 परीक्षार्थी एवं कक्षा बारहवीं में 18 हजार 640 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रतिनिधि के साथ निर्धारित समय पर संबंधित थाने से प्रश्नपत्र प्राप्त कर परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित रूप से पहुँचाएं तथा सॉफ्टवेयर में आवश्यक प्रविष्टियाँ समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी सभी संबंधितों को देने, पर्यवेक्षकों की समय पर व्यवस्था कर अनुमोदन कराने, प्रश्नपत्र रखने वाले थानों में पूर्व से जाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा गोपनीय सामग्री का वितरण समयबद्ध ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सहायक संचालक एवं जिला परीक्षा प्रभारी आर के बधान द्वारा जिले के सभी 100 परीक्षा केंद्रों में नियुक्त केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को नियुक्ति आदेश वितरित किये तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Www.mbnews7.in

CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur

mbnews7.in के सभी सदस्यों पाठकों को नमस्कार 🙏, सम्पादकीय रूप मे आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहे हैं हमने इस वर्ष अपने न्यूज पोर्टल परिवार के विस्तार के लिए 52 इवेंट आयोजित किए हैं जिसमें सोशल ऐक्टिविटी होती रहेगी और इनसे जुड़कर आप अवश्य ही लाभान्वित होंगे, इनकी जानकारी हमारे वेब पेज इवेंट 52 मे मिल जाएगी l हमारे Facebook WhatsApp पेज पर भी मिल जाएगी l

जुड़ने के लिए आप 7999161567 🪀 Whatspp करें l

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें