मटर महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी को होगा
मटर से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता और बायर-सेलर मीटर होगी
——-
एक जिला एक उत्पाद
के तहत जबलपुर जिले के लिए चयनित मटर की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के उद्देश्य से 11 जनवरी को मटर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मटर महोत्सव का आयोजन तिलवारा रोड स्थित होटल रॉयल ऑर्बिट में सुबह 10 बजे से होगा।
जिला प्रशासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा होटल एंड रेस्टोरेंट वेल्फेयर एसोसिएशन, उद्योग विभाग, पर्यटन विकास निगम, जबलपुर स्मार्ट सिटी, जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजित किये जा रहे मटर महोत्सव में मटर से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी।
#mbnews7 #madhyabharatnews7 #jabalpurnews
एक दिन के इस मटर महोत्सव में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जायेगा। बायर-सेलर मीट में जबलपुरी मटर के प्रसंस्करण में निवेश एवं निर्यात संबंधी जानकारी दी जायेगी।
CM Madhya Pradesh
#ODOP_MP
#JansamparkMP #jabalpur
Author: Mb News 7
Founder
Post Views: 16










