बिटसैट-2026 का शेड्यूल जारी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बिटसैट-2026 का शेड्यूल जारी*

भोपाल, दिसंबर 2025: इंजीनियरिंग और साइंस की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए सही एंट्रेंस एग्ज़ाम बहुत जरुरी होती है। समय पर सही जानकारी मिल जाए, तो तैयारी और प्लानिंग दोनों आसान हो जाती हैं। इसी सोच के साथ बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी (बिट्स पिलानी) ने बिटसैट-2026 का पूरा शेड्यूल और आवेदन से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है, ताकि छात्र बिना किसी उलझन के आगे बढ़ सकें।

 

बिट्स पिलानी के वाइस चांसलर प्रो. रामगोपाल राव ने कहा कि यदि छात्र में काबिलियत है, तो पैसों की कमी उसकी पढ़ाई में रुकावट नहीं बनेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में बड़ी संख्या में छात्रों को स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता दी जाती है।

 

यह एंट्रेंस एग्ज़ाम इसके अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए कराया जाता है और देशभर के छात्रों के बीच काफी भरोसेमंद माना जाता है। बिटसैट-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। पहले सेशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2026 रखी गई है। ऐसे में, इंस्टीट्यूट ने छात्रों से अपील की है कि वे आखिरी समय का इंतज़ार न करें और समय पर फॉर्म भर लें।

यह परीक्षा दो सेशन्स में होगी। सेशन-1 की परीक्षा 15 से 17 अप्रैल, 2026 तक होगी, जबकि सेशन-2 24 से 26 मई, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। छात्र एक या दोनों सेशन्स दे सकते हैं। दोनों सेशंस देने वालों के लिए फायदा यह है कि वे अपने बेहतर स्कोर को एडमिशन के लिए उपयोग में ले सकेंगे। छात्र आवेदन और स्कॉलरशिप से जुड़ी सही जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट www.admissions.bits-pilani.ac.in पर ही जाएँ।

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें