कलचुरी समाज ने आनंद राय की मौत की जांच को लेकर एसडीओपी को सौपा ज्ञापन
मध्य भारत न्यूज़-7 गोटेगाँव(श्रीधाम)
श्रीधाम – विगत दिवस स्थानीय पुराना बस स्टैंड मुरलीधरवार्ड निवासी बस संचालक मृतक आनंद राय पिता विनोद राय की बड़ी सिमरी के पास स्थित नहर के किनारे संदेहास्हद अवस्था में शव मिलने से संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,आनंद राय की मौत की सूक्ष्म जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने को लेकर समस्त कलचुरी समाज ने पुलिस थाना पहुंचकर मौत की सूक्ष्म जांचकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु एसडीओपी मनीषत्रिपाठी एवं थाना प्रभारी पंकज सराफ एक ज्ञापन सौपा,कलचुरी समाज में ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए मांग की है कि 18 दिसंबर गुरुवार को गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम आंखीवाड़ा से ग्राम बड़ी सिमरी मार्ग पर कलचुरी समाज के आनंद पिता विनोदराय मुरलीधर वार्ड निवासी की संहेदस्हद स्थिति में मृत्यु होने के कारण परिवार जनों एवं समाज में रोष का वातावरण व्याप्त है घटना के संबंध में परिवार जनों का आरोप हैकि आनंदराय की षडयंत्र पूर्वक हत्या की गई है,गोटेगांव पुलिस द्वारा जानकारी के बाद शीघ्रता पूर्ण ढंग से कार्यवाही करना स्वागत योग्य है,लेकिन घटनास्थल पर मिले तथ्यों मृतक के शरीर पर हथियार से चोट के निशान दिखना तथा परिवार द्वारा कुछ व्यक्तियों के साथ हुए विवाद को लेकर हत्या की आशंका बताना समाज के लिए व्यथित करने वाला विषय है,उल्लेखनीय हैकि कलचुरी समाज के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले आनंदराय के छोटे छोटे बच्चे है,जिनको न्याय दिलाना हम सभी का कर्तव्य है,समस्त कलचुरी समाज गोटेगांव पुलिस प्रशासन से आग्रह करता है कि परिवारजनों की आशंका एवं आरोपों को दृष्टिगत रखते हुए इस घटना की सूक्ष्म विवेचना करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए,हम समस्त सामाजिक बंधुओ का मानना हैकि यह एक षड्यंत्रकारी घटना है जिसमें एक से अधिक लोगों का हाथ है इस घटना में वह लोग भी जिम्मेदार हो सकते हैं जो प्रत्यक्ष रूप से घटना में सम्मिलित ना हो लेकिन उनके इशारे पर यह जघन्य कांड किया गया है, अत:हम समस्त सामाजिक बंधु पुलिस प्रशासन द्वारा इस अमानवीय घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी दोषियों के विरुद्ध शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही की जाने की अपेक्षा की है l इस अवसर पर कलचुरी समाज जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे तहसील अध्यक्ष राजेंद् रराय उपाध्यक्ष शरदानुजराय बबलू राय वीरन चौकसे सुनील राय कोषाध्यक्ष मनोज राय सचिव रामकुमार जायसवाल सहसचिव सेवकराम चौकसे प्रचार मंत्री मनीष राय कैलाश राय आनंद राय संगठनमंत्री जितेंद्र राय अमित राय संजू राय सामाजिक प्रवक्ता रघुनाथ राय राजेंद्रराय अजय राय अनूप राय रितेश राय शुभम राय दिलीप राय गुड्डू राय आशीष राय गणेश राय अनुराग राय अनुज राय, सौरभ राय ,आशीष राय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे l
#mbnews7 @madhyabharatnews7
Author: Sonupatel7
सच के पहले भी और बाद भी
Post Views: 223










