रील बनाने के शौक ने बनाया चोर! कुंडीपुरा पुलिस ने पकड़ी बुलेट चोर गैंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा : रील बनाने के शौक ने बनाया चोर! कुंडीपुरा पुलिस ने पकड़ी बुलेट चोर गैंग

सोशल मीडिया पर नई बुलेट के साथ रील बनाने वाले युवक निकले बाइक चोर—20 मोटरसाइकिल बरामद!

छिंदवाड़ा में रील बनाकर फेमस होने का जुनून युवकों को सीधे **बाइक चोरी के धंधे** में ले गया! कुंडीपुरा पुलिस ने छापामारी कर **बालाघाट–छिंदवाड़ा के 22–24 साल के चार युवकों** को पकड़ लिया और **17 लाख की 20 चोरी की बाइक बरामद** कर लीं।

🔹 शहर के अलग-अलग इलाकों से नई **बुलेट और बाइक चुराते**
🔹 उन्हें **खंडहरनुमा कमरे में छिपाते**
🔹 फिर नंबर प्लेट हटाकर **सोशल मीडिया पर रील बनाते थे**

कुंडीपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कई जिलों—**छिंदवाड़ा, बालाघाट, चौरई, चांद-बिछुआ**—से चोरी कबूल की।

📌 **पकड़े गए आरोपी:**
• संतोष खरपूसे (24) – गोंदी, थाना बिछुआ (हाल पातालेश्वर)
• प्रमोद पुरी गोस्वामी (22) – हुड्डीटोला दलदला, रूपझर (बालाघाट)
• गगन नेवारे (23) – रूपझर (बालाघाट)
• सुधांशु भूषण (22) – नगपुरा, थाना लालबर्रा (बालाघाट)

अखिलेश नागवंशी संवाददाता मध्य भारत न्यूज 7
खबरें के लिए संपर्क करें
7697420334
Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें