जबलपुर संभाग कुराश संघ द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य भारत -7

जबलपुर संभाग कुराश संघ द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता

गोटेगांव -✍️ विगत दिवस जबलपुर संभाग कुराश संघ द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि 11वी राज्य स्तरीय जूनियर राज्य कुराश चैंपियनशिप 2025 (बालक बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार गोटेगाँव में किया जा रहा है…,इस प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश के सभी संभाग भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन के सभी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे |ये नरसिंहपुर जिले के नगर गोटेगाँव के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है. ऐसी प्रतियोगिताओ से स्थानीय बच्चों को खेलो के प्रति रूचि बढ़ेगी… इस आयोजन का मकसद ही बच्चों को खेलो के प्रति आकर्षित करना है एवं खेलो को बढ़ावा देना है.. इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता जो की पटना बिहार में जनवरी में आयोजित होगी उसमे अपने मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा एवं मध्य प्रदेश खेल विभाग द्वारा सम्बंधित छात्र-छात्राओं कोट्रैक सूट दी जाएगी…
✍️दो दिवसीय इस आयोजन का आरम्भ 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे ब्राम्हचारी स्वामी अचलानंद महाराज (परमहंसी) एवं पूर्व विधायक संजय शर्मा द्वारा प्रखर गार्डन मे किया जायेगा इस आयोजन के आयोजक जितिन राज एवं बिभोर बबेले है.।

Sonupatel7
Author: Sonupatel7

सच के पहले भी और बाद भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें