नवरात्रि के अवसर पर आकर्षक चैतन्य झांकी का आयोजन
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जबलपुर शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में शिव शक्ति भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस झांकी में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, माता ब्रह्मचारिणी, शैलपुत्री जैसे देवियों के जीवंत रूप देखकर दर्शकों को साक्षात देवी दर्शन का अनुभव हो रहा है।
ब्रह्माकुमारी कविता बहन जी ने बताया कि चैतन्य झांकी का तीन दिवसीय दर्शन रखा गया है, जिसका शुभारंभ 27 सितंबर को हुआ। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का त्योहार हमें याद दिलाता है कि हर आत्मा को अपने अंदर के असुरों को समाप्त करके दैवीय संस्कार को धारण करना चाहिए और ज्ञान के मार्ग पर चलकर दैवीय स्वरूप बनना चाहिए।
संपादन
कामेश सूर्यवंशी – जबलपुर
हम प्रकृति सेवा के लिए समर्पित है और जल थल वायु के लिए सामर्थ्य पर्यास कर रहे क्या आप हमारे साथ चलना चाहते हैं l
प्रकृति सेवा से जुड़ने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
Author: Mb News 7
Founder














